गढ़वा: कोंग्रेस के जिला सचिव राजू प्रसाद आजसू पार्टी में हुए शामिल, जिला अध्यक्ष ने कराया शामिल
Garhwa, Garhwa | Mar 15, 2024 आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव राजू प्रसाद ने आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के समक्ष शनिवार को आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने माला पहनाकर वह सदस्यता रसीद काटकर उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।