गढ़वा: शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त JPSC परीक्षा कराने को लेकर उपायुक्त ने की समाहरणालय में बैठक
Garhwa, Garhwa | Mar 15, 2024 17 मार्च 2024 को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन होना है। इसके लिए गढ़वा जिला में भी 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को गढवा समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों संग बैठक किया।