गढ़वा: उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने समाहरणालय में सुनी आमजनों की समस्याएं
Garhwa, Garhwa | Mar 15, 2024 उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राम गोपाल पांडेय के द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।शुक्रवार के जनता दरबार में राशन, आवास, राशनकार्ड आदि मामले सामने आये।