Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image
image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड जगुआर में योग कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखण्ड जगुवार द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है. नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. योग अनेक जीवनशैली संबंधी बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के नियंत्रण में भी सहायक माना जाता है. झारखण्ड जगुवार में कार्यरत कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्थान में समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता, अनुशासन एवं मानसिक संतुलन में वृद्धि हो सके. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। सभी उपस्थित लोगों को नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया. अंत में आयोजकों ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि समग्र जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर अनूप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुवार, इन्द्रजीत महथा पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुवार एवं झारखण्ड जगुवार के सभी पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी उपस्थित रहे .

Jharkhand, India | Jun 20, 2026