रूपसपुर थाना क्षेत्र में एक बिल्डर से मोबाइल पर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में 6 दिसंबर को पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची से रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड को बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।