हुज़ूर: एमपी नगर: सागर प्लाजा की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिरी, सात लोग घायल
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल के एमपी नगर जोन-2 के सागर प्लाजा की लिफ्ट तीसरी मंजिल से गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में सवार सात लोगों को चोट आई हैं। सभी पत्रकार थे और अपने एक पत्रकार साथी से मिलकर लौट रहे थे। बुधवार शाम करीब 5 बजे घायलों को नर्मदा और सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।