देर रात्रि रानीगंज थाना क्षेत्र के भीट्ठा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है।घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।शुक्रवार की देर रात्रि भीट्ठा गांव निवासी बुधनी देवी के घर पर सो रहे उनके चाचा बद्री ऋषिदेव (60) पिता मंगल ऋषिदेव सोए हुए थे।सोए अवस्था में हमलावरों ने बद्री ऋषिदेव का गला रेतकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।