बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर का सुंदरीकरण, विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने हवन पूजन कर किया शुभारंभ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी स्थिति मां ज्वाला देवी मंदिर के सुंदरीकरण का शुभारंभ बुधवार की दोपहर 12 बजे बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने हवन पूजन करके किया। विधायक ने बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत मिलने के बाद मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 72 लाख रुपए की लागत से सुंदरीकरण होगा।