उत्तराकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) पर भटवाड़ी के समीप सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंसने से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वही संवेदनशील पैच है जो पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान भी टूट गया था। मानसून की मार के कारण आज यह मार्ग एक बार फिर से पूरी तरह जमींदोज़ हो गया है, जिससे गंगोत्री धाम की यात्रा और स्थानीय आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन द्वारा मार्ग को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।