शामली: शामली जिले में यातायात सुरक्षा के मद्देनज़र ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 274 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Apr 14, 2026 मंगलवार शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर एसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 274 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें से 212 चालान दुपहिया वाहन पर हेलमेट नही लगाने की वजह से हुए। वाहन चालकों को जागरूक भी किया।