बालोद: प्रभावित गांवों के विकास पर फोकस, विलेज एक्शन प्लान बनाकर डीएमएफ फंड का सही उपयोग करने के दिए गए निर्देश
Balod, Balod | Apr 17, 2026 प्रदेश के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने खनन प्रभावित गांवों के समग्र विकास के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को ग्राम पंचायत स्तर पर विलेज एक्शन प्लान तैयार कर उसे ग्राम सभा से अनुमोदित कराने को कहा है, ताकि जिला खनिज न्यास संस्थान (DMF) की राशि का लाभ सीधे प्रभावित लोगों तक पहुंच सके।