मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार पर कथित गोलीबारी मामले में करीब 10 साल की लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद आरोपी राजेश कुमार को अदालत ने निर्दोष पाते हुए रिहा कर दिया। एडीजे-8 राजेश कुमार की अदालत ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। मामला 10 अगस्त 2015 का था, जिसमें वादी विवेक कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी।