महावन: फरह राम कथा में पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- धार्मिक आयोजन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा, विपक्ष पर किया हमला
कस्बा फरह के अनुसंधान केंद्र में चल रही स्वामी कैलसानंद गिरी जी महाराज की राम कथा में गुरुवार की दोपहर उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शामिल हुए उन्होंने कहा कि बिहारी जी की नगरी में राम कथा का आयोजन सौभाग्य की बात है और ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है