अनूपपुर: नशे में वाहन चलाने वालों पर अनूपपुर पुलिस की कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 3 ट्रक और 1 स्कॉर्पियो जब्त की। एक ट्रक व स्कॉर्पियो के मामले में न्यायालय ने ₹20,500 का अर्थदंड लगाया, जबकि अन्य दो प्रकरण विचाराधीन हैं। पुलिस ने आमजन से नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।