बक्सर: रामरेखा घाट पर गंगा में लापरवाही, मंडप की छत से नदी में कूदे बच्चे
Buxar, Buxar | Aug 31, 2025 बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, इसके बावजूद लोगों की लापरवाही का सिलसिला थम नहीं रहा। शहर के रामरेखा घाट पर विवाह मंडप की छत से बच्चे नदी में छलांग लगाते हुए दिखाई दिए। जलस्तर बढ़ने के बावजूद घाट पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद रही, जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। बच्चे मंडप की ऊंचाई पर चढ़कर वहां से सीधे गंगा में कूद रहे थे।