बक्सर: महदह राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में 3 दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स डे में प्रतिभागियों ने लहराया परचम
Buxar, Buxar | Aug 31, 2025 महदह स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, में हॉकी लीजेंड मेज़र ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स डे “एक घंटा खेल के मैदान में” शीर्षक से मनाया गया।महाविद्यालय के प्रोफेसर आकृति ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 से 31 अगस्त तक प्राचार्य प्रो. डॉ. राम नरेश राय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।