उधवा: उत्तर पलाशगाछी पंचायत में सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से आवागमन बाधित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलासगाछी पंचायत अंतर्गत बरकत मोड़ से मध्य विद्यालय पातू टोला के बीच मुख्य सड़क जलमग्न हो गया है। यहां बारिश का पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों को पैदल यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है। छात्रों को विद्यालय आने-जाने एवं अन्य लोगों को रोजमर्रा कार्य के लिए आवागमन करने में काफी दिक्कत हो रही है।