किच्छा: छठ पर्व पर अवकाश घोषित करने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर उधमसिंहनगर जिले में 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी का यह निर्णय जनभावनाओं का सम्मान करने वाला है।