आबापुरा: आंबापूरा में मामा बालेश्वर की प्रतिमा पर प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर राजेश कटारा का स्वागत कार्यक्रम आयोजित
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजस्थान में प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर राजेश कटारा का पार्टी कार्यालय सहित जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नियुक्ति के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और आतिशबाजी कर खुशी जताई।