विश्वकर्मा समाज ने 175 प्रतिभाओं को किया सम्मानित
रतनगढ़, 20 सितंबर। चुंगी नाका-सरदारशहर बाईपास स्थित जांगिड़ अतिथि भवन में श्रीविश्वकर्मा समाज सेवा समिति उपखंड रतनगढ़ के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, राजकीय सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की 175 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुखाराम राजोतिया ने की, जबकि सीकर के समाजसेवी चिरंजीलाल राजोतिया मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश बरवाड़िया ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का अभिनंदन किया।
समारोह में नवनियुक्त राजकीय सेवाकर्मियों के साथ कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समिति की ओर से 11 प्रतिभाओं को 5100-5100 रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर समाज के गोपालाराम लदरेचा को उनके सुपुत्र का दहेज मुक्त विवाह संपन्न करवाने पर अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
समारोह में शंकर डाडीवाल, बैंक मैनेजर कन्हैयालाल, नरेंद्र पटवारी, जगदीश डाडीयाल, लिखमीचंद काला, धन्नाराम लदरेचा, सीताराम बोलीवाल, सांवरमल सीलक, हीरालाल डाडीयाल, कनक चोयल, भंवरलाल धामू, शंकर बादनू, मोहन पाबूसर, लालचंद डाडीयाल, गोवर्धन सुथार, चंद्रप्रकाश धामू, रामेश्वरलाल चोपासी, मोहनलाल कुसरिया, सांवरमल कुलड़िया, विनोद पार्षद, मनफूल, मनोज धामू, फूसाराम बोदलिया एवं बाबूलाल सेहला सहित समाज के भामाशाह, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विनोद बोदलिया, बजरंग गौरीसर एवं महेंद्र रघुनाथपुरा ने किया। समिति पदाधिकारियों ने सम्मानित प्रतिभाओं एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
#jangir #tharkiawaazajay #churu #Ratangarh #Vishwkarma
Churu, Churu | Sep 20, 2026