प्रतापगढ़ जिला अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग स्टाफ कॉलोनी इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं का शिकार बनी हुई है। कॉलोनी का एक बड़ा हिस्सा वर्षों से खराब पड़ी 108 एंबुलेंस और जिला अस्पताल की अन्य निष्क्रिय एंबुलेंसों का अघोषित कब्रिस्तान बन चुका है। इन एंबुलेंसों की संख्या इतनी अधिक है कि पूरे इलाके की तस्वीर बदहाल नजर आने लगी है और यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर