झांसी: झांसी के चित्र चौराहे पर नशे में धुत युवती ने युवक को जमकर पीटा, व्यापारियों ने युवक को बचाया, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2026 झांसी के चित्रा चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कथित तौर पर नशे में धुत एक युवती ने बीच सड़क पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र के व्यापारियों ने बीच-बचाव कर युवक को युवती के चंगुल से छुड़ाया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।