दतिया नगर: दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दतिया विधानसभा क्रमांक-22 उपचुनाव-2026 के लिए उपयोग में लाई जाने वाली कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू) एवं वीवीपैट (व्हीव्हीपीएट) का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ.कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े तथा व्यय प्रेक्षक की विशला मलाना की उपस्थिति में सभी मान्यता प्राप्त दलों क़े प्रतिनिधि मौजूद रहे.