बिरनी: प्रशासन को माले की चेतावनी: 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन, बीडीओ को सौंपा 12 सूत्री मांगपत्र
Birni, Giridih | Apr 30, 2025 बिरनी प्रखंड में सरकारी तंत्र की निष्क्रियता और जनसमस्याओं की अनदेखी पर भाकपा माले ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जोरदार दस्तक दी। पार्टी के प्रखंड सचिव सह उप प्रमुख कॉ. शेखर शरण दास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा और दो टूक कहा — "अब जनता चुप नहीं बैठेगी, सात दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर बवाल तय है।" प्रशास