बिरनी: पेशम टंकी चालू होते ही पाइपलाइन टूटी, मरम्मत का मजाक!
Birni, Giridih | Apr 23, 2025 पेशम पंचायत की बहुप्रतीक्षित पानी टंकी बुधवार को मरम्मत के बाद जैसे ही चालू की गई, कुछ ही देर में पाइपलाइन फट गई। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। करीब नौ महीने से बंद पड़ी इस टंकी के कारण लगभग 12 हजार की आबादी पानी के संकट से जूझ रही थी। बुधवार को जब टंकी को चालू किया गया, तो लोगों को उम्मीद थी कि अब राहत मिलेगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिन