अमरोहा: अमरोहा में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद, DFO अधिकारी के आवास के पास काटे आम के हरे-भरे पेड़, विभाग बना अनजान
Amroha, Amroha | Oct 24, 2025 अमरोहा जिले में लकड़ी माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के घर के पास ही हरे-भरे पेड़ों पर आरी चला दी।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना बीती गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे DFO अधिकारी के आवास के पास हुई, फिर भी विभाग पूरी तरह अनजान बना रहा।