अमरोहा: अमरोहा में बिस्मिल्लाह होटल पर बिरयानी के पैसे को लेकर विवाद, मामले में क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Oct 24, 2025 जानकारी के अनुसार, युवक ने होटल से बिरयानी खरीदी थी। पैसे के भुगतान के दौरान बिल और बकाया राशि को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि होटल कर्मियों ने युवक को बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया था।