बस्तर: ज्ञानगुड़ी में अग्नि वीर भर्ती परीक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण शुरू, बस्तर के रणबांकुरों ने थामी सफलता की कमान
Bastar, Bastar | May 4, 2026 जगदलपुर, 04 मई 2026/ बस्तर के युवाओं के रगों में दौड़ते देश सेवा के जज्बे को अब सही दिशा और सटीक मार्गदर्शन मिल गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनकर मातृभूमि की रक्षा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन की विशेष पहल धरातल पर उतर आई है। धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी में अग्निवीर थलसेना की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग का विधिवत