बहराइच: नानपारा में सर्राफा व्यवसायी पर चाकू से हमला कर लूट के मामले का खुलासा करने हेतु 4 टीमें गठित: पवित्र मोहन, ASP ग्रामीण
शिवाला बाग निवासी अमित कुमार सोनी पुत्र कृपा शंकर सोनी आभूषण व्यवसायी है, जो हर रोज़ की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। उसके पास पूरे दिन की बिक्री की 50 हजार रूपये नकदी, सोने और चांदी के जेवरात थे। जिसे 3 नकाबपोश हमलावरों ने लूट लिया। बहराइच अस्पताल पहुंचे एएसपी ग्रामीण ने शनिवार को बताया की खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई गयी हैं।