मुरैना नगर: जीवाजी गंज टाउन हॉल में गंगा महोत्सव के दौरान उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह आयोजित
गंगा परिवार की ओर से समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों का सम्मान जीवाजी गंज टाउन हॉल में किया गया। बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर गुलाब सिंह किरार मौजूद रहे। इस अवसर पर समारोह के दौरान उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले डॉक्टर को मंच पर सम्मानित किया गया।