चरखारी: खरेला पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
थाना खरेला पुलिस ने 24 जून को हुई दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक नन्हेलाल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजेश अनुरागी, पुत्र गुलजारी लाल, निवासी इमिलिया, थाना राजनगर, जिला छतरपुर (म0प्र0) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।