बिहार: हरगावां पंचायत में आमोद कुमार ने जीता पैक्स अध्यक्ष का चुनाव, स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत
Bihar, Nalanda | Nov 27, 2024 बिहार शरीफ प्रखंड के पैक्स चुनाव का पहला परिणाम बुधवार की दोपहर 1 बजे आया। हरगावां पंचायत से आमोद कुमार ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी वीरेश कुमार को 151 वोट से हराकर जीत हाशिल किया। इस मौके पर समर्थकों द्वारा फूल माला पहना कर जीते हुए पैक्स अध्यक्ष का स्वागत किया। आमोद कुमार ने इस जीत का श्रेह हरगावां पंचायत के जनता को दिया।