बिहार: तेलमर थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में विवाद के दौरान हुई गोलबारी, दो लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Bihar, Nalanda | Nov 27, 2024 तेलमर थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में आपसी विवाद में मारपीट और गोली वारी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना में दो लोगों को गोली लगी है जिसमे राकेश कुमार को इलाज के लिए बुधवार की सुबह करीब 4 बजे सदर अस्पताल लाया गया और रौशन कुमार को पीएमसीएच रेफर किया गया है। जख़्मी के परिवार ने बताया की गांव में खेत पटवन के दौरान गोलिवारी हुई जिसमें दो लोगो को गोली लगी है।