बलिया: शहर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Jun 11, 2026 जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को उसके घर हरदेव सिंह का डेरा शिवपुर दीयर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम अखिलेश कुमार यादव पुत्र मुन्ना यादव है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुरुवार की सुबह 8:30 के करीब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।