दतिया नगर: गोपालपुर कंजर डेरा पर प्रशासन ने दबिश देकर 2.73 लाख कीमत की अवैध शराब व सामग्री पकड़ी
गोपालपुर कंजर डेरा पर दबिश के दौरान अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध कार्यावही की गई। कार्यवाही में अज्ञात गोपालपुर कंजर डेरा पर एक गड्ढे में 2000 किलोग्राम गुडलहान एवं एक जरी केन में 45 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद हुई। लहान में से सैंपल लेकर शेष लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। गोपालपुर कंजर डेरा पर 03 ड्रमों में कुल 600 किलोग्राम गुडलहान नष्ट किया गया.