उनियारा: अलीगढ़ के आमली मोड पर बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत
Uniara, Tonk | Apr 9, 2026 अलीगढ़ के आमली मोड पर बोलेरो कार ने बाईक के टक्कर मार दी। जिसमें एक बाईक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार बोलेरो कार की टक्कर से टोंक निवासी पप्पू कीर की मौत हुई व अलीगढ़ निवासी महैंद्र कीर घायल हो गया। अलीगढ़ पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घटना की जानकारी ली।