रामपुर: रविवार को थाना गंज क्षेत्र के चौकी रजजड़ के निकट कबाड़ के गोदाम में धमाका, एक व्यक्ति की हुई मौत
Rampur, Rampur | May 18, 2025 रविवार को सुबह 9:30 बजे के आसपास थाना गंज क्षेत्र के चौकी रजजड़ के निकट कबाड़ के गोदाम में धमाका हो गया। कबाड़ के गोदाम में काम करने वाले मुहल्ला तीतर वाली पाखड़ निवासी साबिर नाम के व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस व फायर सर्विस मौके पर पहुँची, घटना की जाँच की जा रही है। घटना में घायल साबिर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।