रामपुर: अताईनगर गांव में टेम्पो पलटने से दो महिलाएं, एक बच्ची और उसका पिता हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rampur, Rampur | May 17, 2025 अताईनगर गांव की सड़क पर एक टेंपो पलट जाने से दो महिला एक बच्ची और बच्ची का पिता घायल हो गया। घायलों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लाया गया है,जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। घटना शनिवार की रात्रि 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है।