विदिशा नगर: मुरवास में जहरीला पदार्थ खाने वाली युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम कराया गया
जिले के मुरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरवास में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था परिवार के सदस्य से पहले लटेरी लेकर पहुंचे, यहां तबीयत में सुधार न होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया