मिलक: चमरपुरा चौराहे पर मारुति कार चालक ने पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर, घायल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
Milak, Rampur | Mar 22, 2024 थाना शहजादनगर के चमरपुरा चौराहे पर आज एक तेज रफ्तार मारुति कार चालक ने पैदल जा रहे शख्स को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कार चालक घटना स्थल से फरार है।