मिलक: कूप में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की हुई मौत, महिला के परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
Milak, Rampur | Mar 21, 2024 मिलक थाना क्षेत्र के कूप गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उधर महिला के पति ने कहा, "कोई पति अपनी पत्नी को क्यों मारेगा, मुझे इंसाफ चाहिए।"