मिलक: शहजादनगर पुलिस ने चकरपुर गांव से एक युवक को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने भेजा जेल
Milak, Rampur | Mar 19, 2024 शहजादनगर पुलिस ने एक युवक को 20 लीटर अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।थाना प्रभारी शहजादनगर ने बताया कि युवक चकरपुर गांव का रहने वाला है। गांव में शराब बिक्री की खबर आ रही थी। आज इसी को लेकर गांव में कार्रवाई की गई ।युवक को कोर्ट ने जेल भेज दिया है ।