मुरैना नगर: लशकरी पुरा में शराब पीने से कारीगर की मौत, गाय छोड़कर लौटते वक्त धर्मा बेहोश, अस्पताल में हड़कंप
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लश्करी पुरा निवासी 45 वर्षीय धर्मा जाटव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।रविवार शाम वह गाय छोड़कर लौट रहा था,तभी रास्ते में बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे घर पहुंचाया,जहां से परिजन अस्पताल ले गए,लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।आज सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है, परिजनों ने शराब सेवन को कारण बताया है।