मंडला: बम्हनी बंजर के ठरका में सड़क हादसा, स्कूटी सवार बस के नीचे घुसा, गंभीर रूप से घायल
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठरका के पास शुक्रवार को सुबह 11:30 एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्कूटी सवार बस के नीचे घुस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार बस मंडला से बम्हनी की ओर आ रही थी, वहीं स्कूटी सवार बम्हनी से ठरका की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार गलत दिशा में पहुंच गया और सीधे बस के नीचे जा घुसा।