राठ: कुछेछा गांव में जहरीले कीड़े के काटने से 40 वर्षीय किसान की हुई मौत, परिजन बोले- सब्जी के कछवारे में सोते समय काटा
Rath, Hamirpur | May 31, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत कुछेछा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने सब्जी के कछवारे (खेत) में सो रहे 40 वर्षीय एक किसान को सोते समय किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे किसान की कुछ घँटों के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किसान के परिवार में कोहरा मच गया। पुलिस के द्वारा मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।