जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में डीडवाना के ग्राम पंचायत खरवालिया में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर के निर्देशों पर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान पानी,बिजली एवं सड़क सहित अनेक समस्याओं को लेकर लोगों ने जिला कलेक्टर को जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करना ही अधिकारियों की प्राथमिकता हो।