पाटी: ग्राम पिपरकुंड में सड़क न होने से मरीज को झोली में ले गए ग्रामीण, एंबुलेंस नहीं पहुंचने से लोग परेशान
Pati, Barwani | Apr 17, 2026 विकास खंड के ग्राम पंचायत पीपरकुंड के वन कुंडी फलिया विकास से अछूता है। वन कुंडी फलिया में 100 से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन आज तक यहां सड़क नहीं पहुंच पाई है। गांव तक पहुंचने का लगभग 6 से 7 किलोमीटर का रास्ता कच्चा, उबड़-खाबड़ और दुर्गम है। इस रास्ते पर चार पहिया वाहन तो दूर, एंबुलेंस का पहुंचना भी असंभव है। बीमार लोगों को पक्के रास्ते तक पहुचना असंभव है।