कौंच: महेशपुरा रोड पर मुर्गी पालन फार्म हाउस से निकला करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा, मचा हड़कंप
Konch, Jalaun | May 3, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित महेशपुरा रोड पर मुर्गी पालन फार्म हाउस में रविवार दोपहर 1 बजे करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया, सांप को देखकर फार्म में मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे, सूचना पर पहुंचे सपेरे ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।