बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय में ST मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा का भव्य स्वागत, आगामी चुनावों पर हुआ मंथन
बांसवाड़ा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज गुरुवार को सांगठनिक गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भारी गहमागहमी रही। भाजपा ST मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा के बांसवाड़ा आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों औरकार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।21 किलो की माला से स्वागत ।