खंडवा नगर: खंडवा में बर्फबारी का असर, 10 साल में पहली बार सबसे सर्द रात, पारा 8.4 डिग्री
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण जिले में ठंड का असर तेज होने लगा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात इस सीजन में सबसे सर्द रही। पारा 8.4 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। 10 साल में नवंबर के न्यूनतम तापमान में यह सबसे कम है। जानकारी शुक्रवार शाम 3 बजे की है